हिटलर पर किताबों का ख़ज़ाना | Strand bookstore in NYC

@ravishkumar.official

भारत में किताबों की कितनी ऐसी दुकानें होंगी जिनकी सारी किताबों को अगर आप एक क़तार में लगा दें तो वो तीस किलोमीटर लम्बी हो जाएँगी। न्यू यॉर्क शहर में स्ट्रैंड बुकस्टोर में इतनी सारी किताबें हैं। और पढ़ने वाले भी कम नहीं हैं। हम सोचते हैं कि अमरीका में बर्गर-कोक ही चलता है मगर पढ़ने को लेकर यहाँ के लोगों में रुचि दिखाई देती है। इस स्टोर में हम नाज़ी जर्मनी और हिटलर पर लिखी किताबों से आपका परिचय कराना चाहते हैं। ऐसे इंसान को आप केवल उसकी जीवनी पढ़कर नहीं जान सकते हैं, जैसा की अक्सर आपको अंकिल लोग बताएँगे। हिटलर को जानना है और समझना है तो कई सौ किताबों से गुज़रना होगा। ये जानकारी आपको व्हाट्स एप पर नहीं मिलेगी।

https://www.youtube.com/watch?v=-vawhbC1jHc