Ravish Kumar: “शराब घोटाले में केजरीवाल-सिसोदिया बरी, कोई सबूत नहीं मिला, CBI की ही होगी जाँच”
स्पेशल जज ने छह सौ पन्नों के आदेश में लिखा है कि दिल्ली शराब मामले में इतना भी सबूत नहीं है कि मुकदमा चलाया जा सके। इस फैसले ने मोदी सरकार की एजेंसियों को एक्सपोज़ कर दिया। न्यायिक व्यवस्था को भी एक्सपोज़ कर दिया। जिस तरह से विरोधी नेताओं को फंसाया गया औऱ इस काम में तमाम संस्थाओं के साथ साथ गोदी मीडिया का इस्तेमाल हुआ है, वह शर्मनाक है और भारत के भविष्य के लिए ख़तरनाक है। उम्मीद है केजरीवाल और सिसोदिया के बरी होने पर हमारे इस वीडियो को देखेंगे। ठीक से समझेंगे।
