पिछले लोकसभा चुनाव से पहले, साल 2023-24 के वित्त वर्ष में कई ऐसे छोटे दलों को काफ़ी ज़्यादा चंदा प्राप्त हुआ. बीबीसी की टीम ने लगभग दो महीने इस मामले में पड़ताल की, उन्होंने छह ऐसे दलों के बारे में पता किया, जिन्हें ‘रजिस्टर्ड अनरिकग्नाइज़्ड पॉलिटिकल पार्टीज़’ (RUPPs) कहते हैं.
बीबीसी की टीम को पता चला कि इन पार्टियों को सैकड़ों करोड़ का चंदा मिला, जोकि कुछ मामलों में किसी राष्ट्रीय दल से भी ज़्यादा रहा. लेकिन ये पार्टियां चुनावी राजनीति में अधिकतर गायब ही रहीं.
एक्सपर्ट कहते हैं कि हो सकता है ये पार्टियां असल में स्वतंत्र राजनीतिक संगठन ना हों. इसके बजाय ये पार्टियां टैक्स चोरी, मनी लॉन्ड्रिंग, हवाला लेनदेन और दूसरी वित्तीय अनियमितताओं के लिए एक तरह से मोर्चे के तौर पर काम कर सकती हैं.
देखिए बीबीसी की यह ख़ास पड़ताल.
BBC Investigation: भारत की वो ‘पेपर पार्टियां’ जो बमुश्किल चुनाव लड़ती हैं पर करोड़ों चंदा पाती हैं
